## Rainbow : इंद्रधनुष #Poetry >सबको उड़ना था.. सबके आसमान थे.. पर किसी के पास पैर रखने के लिए ज़मीन नहीं थी… पता नहीं लोग थे.. कि गुब्बारे थे.. जिनसे हवा निकलती जा रही थी   रिश्ते का आसमान फैलता रहे.. इसके लिए… मोहब्बत भी करनी होगी आज़ाद भी रहना होगा ये सोचकर जिससे भी मिला उन सबको उड़ना था सबके अपने आसमान थे मेरे इन्द्रधनुष के सात रंगों का दूसरा सिरा पैर रखना तो चाहता था पर कहीं ज़मीन नहीं थी क्षितिज का वो आख़िरी सिरा नहीं था सब हवा में थे सब उड़ रहे थे   ##### Context Note Everyone wanted to fly and everyone had their own sky, but no one had ground left to stand on. To keep the sky of a relationship open, you must love and stay free at the same time. The other end of my rainbow's seven colors wanted to set its foot down somewhere, but there was no ground, no last edge of the horizon. Everyone was in the air, everyone was flying. 2018-07-08