## नयन बाज़ार : Real Estate Of Eyes #Poetry ![[Pub-real-estate-of-eyes.webp]] दिन गुज़रते जा रहे थे वो रोज़ छटपटा रहा था उसकी नींद पर अतिक्रमण होता जा रहा था उसके सपनों के टुकड़ों पर दुकानें बनती जा रही थीं वो ख़ुद ही सौदागर था ख़ुद ही ग्राहक था और उठती-गिरती पलकों के शटर पर एक इश्तेहार लगा था ***'नयन बाज़ार में आपका स्वागत है*** ***यहाँ सपने बिकते हैं'***   ##### Context Note This poem talks about encroachment of eyes, dreams & intellect. Core thought is that “how commercialisation of our intellect takes place ? 2016-02-28