## Satellite : चाँद निकलता है तो मैं और तुम जुड़ जाते हैं !
#Poetry
दर्द और खुशी जब अंगड़ाई लेते हैं
तो चिटकती है रात
पूरी कायनात
और तमाम चेहरे अपने से
उड़ते हैं जुगनुओं की तरह
लेकिन नज़र
आसमान में चांद को ढूंढती है
और उससे चिपक जाती है
चांद निकलता है तो मैं और तुम जुड़ जाते हैं
चंदा तुम्हारा, मेरा, हम सबका है
दुनिया के अलग अलग कोनों में
अलग अलग इंसानों की आंखें
हर पल इसी चांद को छूती है
धरती के चारों तरफ घूमता ये चांद
हमारे शरीरों और विचारों के बीच अदृश्य पुल बनाता
एक संचार उपग्रह है
चांद निकलता है तो मैं और तुम जुड़ जाते हैं
##### Context Note
This poem explores the moon as a communication satellite between human bodies, souls and thoughts. When pain and joy stretch awake, the night cracks and faces fly off like fireflies, but the eyes keep searching for the moon. When the moon rises, you and I are connected. The same moon, circling the earth, builds an invisible bridge between all of us.
2017-10-08