## डर का समुद्र
#Poetry
![[Pub-Sea-of-Fear.webp]]
जैसे ही कोई चीज़ असीमित आकार लेने लगती है
या हम उसे नाप नहीं पाते
तो डर सारी दूरियाँ नापकर क़रीब आ जाता है
हर समुद्र
एक सुखद आश्चर्य के साथ
डर की लहरें भी लाता है
और हमारा नियंत्रण फ़िसल जाता है
यहीं हम डर में डूबते हैं
##### Context Note
Fear begins where measurement ends. The unmeasured doesn't stay far - it closes in, takes the shape of a sea, and teaches us that control was always a shoreline, not a depth.