## जड़ तक: बीज से फल तक, एक लेखन फ़ॉर्मैट #Tech ![[Pub-Seed-To-Fruit.webp|400]] तकनीक की ख़बर अक्सर वहीं ख़त्म हो जाती है जहाँ समझ शुरू होनी चाहिए। "जड़ तक" इसी कमी के लिए बना ढाँचा है। हर लेख एक पेड़ की तरह बढ़ता है, बीज से फल तक, ताकि पढ़ने वाला एक नज़र में जान ले कि हुआ क्या, असल में है क्या, उसके लिए मायने क्या हैं, और अब वह क्या करे।   ### ढाँचा | हिस्सा | काम | लंबाई | |---|---|---| | **एक लाइन में** | पूरा जवाब, सबसे पहले | 1 वाक्य | | 🌱 **बीज** | हुआ क्या | 2-3 वाक्य | | 🌿 **जड़** | असल में यह है क्या, एक उपमा से | 2-3 वाक्य | | 🌳 **तना** | आपके लिए इसका मतलब | 3 बिंदु | | 🍎 **फल** | आपके काम का एक क़दम | 1-2 वाक्य | | **मेरी बात** | लेखक की एक लाइन की राय | 1 वाक्य | | **स्रोत** | सार्वजनिक लिंक, तारीख़ के साथ | | कुल 150 से 200 शब्द। जिस हिस्से में कहने को असली बात न हो, उसे छोटा रखें, भरें नहीं।   ### नियम 1. **जवाब पहले।** "एक लाइन में" पढ़कर कोई रुक जाए, तब भी उसे पूरी बात मिल जाए। 2. **जड़ कभी न काटें।** उपमा ही इस ढाँचे की आत्मा है। तकनीकी शब्द आए, तो उसी वाक्य में उसका आसान मतलब। 3. **तना पाठक की ज़िंदगी से जुड़े।** उसकी जेब, सुरक्षा, काम या परिवार से। 4. **फल ऐसा हो जो आज किया जा सके।** सलाह नहीं, क़दम। 5. **डर नहीं, समझ।** हर चेतावनी के साथ एक रास्ता। 6. **स्रोत तारीख़ के साथ,** और सबसे नीचे यह बताना कि जानकारी किस तारीख़ तक की है। 7. **अपुष्ट बात पर साफ़ लिखें,** "रिपोर्ट्स के मुताबिक़" या "अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं"।   ### नमूना इस ढाँचे में लिखा पहला लेख: [[Invisible Ink|AI ने अपनी लिखावट पर दस्तख़त करना क्यों शुरू किया?]]   ### यह ढाँचा "जड़ तक · एक नज़र में" ढाँचा मैंने अक्टूबर 2026 में sidtree.net के लिए बनाया। इसे अपनाएँ तो स्रोत का ज़िक्र करें, और इसे अपने तरीक़े से बढ़ने दें। पेड़ हर मिट्टी में अलग उगता है। 2026-10-13