## Shadow of a Tree : मरने के बाद इंसान पेड़ बन जाते हैं
#Poetry
एक हवाई जहाज़ क्रैश हुआ
और
न जाने कितनी उम्मीदों के टुकड़े
तीस हज़ार फीट की ऊंचाई से गिरे
कई किलोमीटर तक फैले
ज़मीन के टुकड़े पर बिछी राख
अधजली लाशें, बिखरे हुए काग़ज़,
मिट्टी में सने कुछ पहचान पत्र
ये सब एक अधूरी FIR जैसे लगते हैं
कुछ बरसातों के बाद
ये तहरीरें, ये पहचान,
ये निशानियाँ घुल जाएँगी
यहाँ पीले फूल उगेंगे
क्योंकि मरने के बाद
इंसान फूल बन जाते हैं,
पेड़ बन जाते हैं
और उनकी छाया, उनकी पहचान बन जाती है
##### Context Note
A plane crashed and countless pieces of hope fell from thirty thousand feet. The ash, the half burnt bodies, the scattered papers and muddy ID cards look like an unfinished report. After a few rains these traces dissolve, and yellow flowers grow there, because after dying, people become flowers and trees, and their shade becomes their identity.
2016-05-11