## Shiva’s Molten Marriage : बहता हुआ लावा माँग का सिंदूर बन जाता है #Poetry तुमने पार्वती की तरह मुझे अपनी भक्ति से जलाया मैंने शिव की तरह तीसरे नेत्र को खोला, प्रलय को बुलाया हमारे बीच भावनाओं के ज्वालामुखी फटते हैं तो टुकड़े टुकड़े हो जाती है ज़मीन, बनती है आग की लकीर जो रास्ते की हर चीज़ को मिटाती हुई और कुछ नया लिखती हुई चली जाती है विध्वंस और सृजन एक साथ सधे हुए दिखते हैं शिव के नीले कंठ में बार बार कच्चे रिश्तों के बीच बहता हुआ ये लावा माँग का सिंदूर बन जाता है   ##### Context Note This is dedicated to the state of attachment and detachment together, the way Shiva holds both. You burned me with devotion like Parvati, and I opened the third eye like Shiva. Between us, volcanoes of feeling erupt, and a line of fire erases everything in its path while writing something new. Again and again, this lava flowing through raw relationships becomes the vermilion of marriage. 2017-02-24