## A Singing Planet : गाता हुआ ग्रह #Poetry ![[Pub-singing-planet.webp]] पंडित जसराज के नाम पर सितंबर 2019 में NASA ने एक ग्रह का नामकरण किया था। ये सम्मान पाने वाले वो पहले भारतीय संगीतज्ञ हैं। उनसे पहले Mozart और Beethoven को इस तरह ग्रह बनाकर अमर किया जा चुका है। उस दिन ये ख़बर आई तो मेरे लिए ये अनोखी बात थी क्योंकि जीते जी किसी इंसान का यूँ एक ग्रह बन जाना स्वप्न सरीखा है। अब अगर ग्रह का नाम पंडित जसराज है.. तो वो ज़रूर एक गाता हुआ ग्रह ही होगा।   आवाज़ के रेशे खुल गये हैं धागा धागा नाच रहा है आज गले की नसों में रक्त थिरक रहा है ब्रह्माण्ड में रात का राग बज रहा है तारों और शक्तिपुंजों की डांस पार्टी है आज ये सब कुछ बेमेल नहीं है आज एक गायक जीते जी ग्रह बन गया है विज्ञान तो चुप है.. पर कलाओं के देवता ने एलान किया है कि **"उस ग्रह पर जीवन के अंश पाए गये हैं"** ##### Context Note placeholder In September 2019, NASA renamed minor planet 2006 VP32 as Panditjasraj. Before him, only Mozart and Beethoven had been honoured this way. The news arrived like a quiet annunciation. If a planet bears that name, it must be a singing planet - and somewhere in its data, music will be the new sign of life. 2020-02-18