![[Sparks.webp]]
# SPARKS | 2007-2023
[[Sparks 2024|2024]] → [[Sparks 2025|2025]] → [[Sparks 2026|2026]]
**Sparks — ख़्यालों का रजिस्टर।**
दिन भर जो अचानक दिलोदिमाग में कौंधता है,
वह मेरे फ़ोन, आईपैड या कंप्यूटर से यहाँ पहुँच जाता है।
पहली बार जो विचार कौंधता है, उसके कच्चेपन में एक ख़ास तरह की खुशबू होती है।
बाद में उस पर अनुशासन चुपड़ दिया जाता है, तौर-तरीक़े लगाए जाते हैं, व्याकरण बैठाया जाता है।
यहाँ कोशिश है कि साधना से साधे हुए के पीछे मौजूद थोड़ा-सा कच्चा भी दर्ज रहे।
इसे ओपन डायरी कह सकते हैं, मन में दस्तक देने वाली घटनाओं से उपजे ख़्यालों का रजिस्टर भी।
हर Spark अंतिम नहीं है। कई शायद किसी बड़े लेख, किसी शो, किसी विचार-व्यवस्था का बीज हों।
यह polished कथन नहीं, सोच का प्रथम संस्करण है। #Sparks
---
#### 2012-11-13 · 09:24 AM
Two Drops from the Ocean of Light
Thoughts on the day of Diwali
अमावस की रात पर
सैकड़ों छींटे रोशनी के
आप और मैं रोशनी का दरिया हैं
अंधेरे को मिटाने का ज़रिया हैं
---
#### 2014-02-17 · 12:05 AM
Be a Manufacturer !
I Wanna be a manufacturer in a country of consumers, To create something new is Poetic
---
#### 2014-03-17 · 10:55 AM
रंगों से खेलना शुरू कीजिए
पूरी दुनिया सादा काग़ज़ बन जाएगी
Start playing with colors
Whole world would become
a blank paper for you to paint
---
#### 2022-09-27 · 10:55 AM
मन के बादल (Cloud) ☁ में
सुकून का Data Save कर दिया है
कुछ मुस्कुराहटें Upload की हैं
कभी अपना सिस्टम Hang हुआ
तो ये क़ीमती Data Download कर लेंगे
मत भूलिएगा कि ये मौका सिर्फ मेरे पास नहीं, आपके पास भी है
---