## चिंगारियाँ लिखेंगी महाकाव्य ### Sparks can write Revolution #Poetry ![[Pub-Sparks-Write-Revolution.webp]] मानो चिंगारियां खेलते खेलते आग बन जाएं कहीं अंदर आज कुछ हुआ है पता नहीं बारूद है कि दुआ है चिंगारियों से छिलते, कटते पिघलते, ढलते अक्षर बन रहे हैं शब्द एक ही वंश के हैं लेकिन सब जुदा हैं एक दूसरे से शब्द ही हैं हम सब भी मिलें तो रचें महाकाव्य   ##### Context Note A short poem about the secret physics of language. Letters are tiny and short-lived, but they have a way of finding each other and starting 'word fires' that finish as epics. 2015-09-14