## Sparks of December 2024
#OnlySparks
![[Pub-SidTree-Sparks.webp|400]]
> [!tip] Sparks.. ये क्या है ? 💬 ख़्यालों का रजिस्टर
चिंगारियों से ख़्याल यहां रहते हैं, कुछ-कुछ कहते हैं। दिन भर जो चिंगारी की तरह दिलोदिमाग में कौंधता है, वो मेरे फोन, आईपैड या कंप्यूटर से यहां पहुंचता है। वैसे आपने कभी गौर किया है कि पहली बार जो विचार कौंधता है, उसके कच्चेपन में एक खास तरह की खुशबू होती है, फिर उसपर अनुशासन / तौर-तरीका चुपड़ दिया जाता है। मेरी कोशिश है कि साधना से साधे हुए के पीछे मौजूद कुछ कच्चा भी आपके सामने रखा जाए। हर महीने की अलग Spark डिजिटल बुकलेट बनाने के बारे में सोचा है। इसे खुली डायरी कह सकते हैं, मन में दस्तक देने वाली घटनाओं से उपजे ख़्यालों का रजिस्टर कह सकते हैं।
पिछला रजिस्टर ये रहा : [[Sparks - November 2024]]
[ये idea कैसा लगा बताइयेगा ](mailto:
[email protected]?subject=Hi%20Siddharth&body=Write%20what%20you%20feel%20here.)
###### 2024-12-12 at 7:10 PM
शतरंज की बिसात पर मौजूद सारे मोहरे 18 साल के गुकेश को सैल्यूट कर रहे हैं
दुनिया में अब तक के सबसे युवा विश्व चैंपियन को बधाई
जिस उम्र के ज़्यादातर भारतीय युवा रील निर्माण में व्यस्त हैं, ये लड़का शतरंज में मस्त है
ऐसा फ़ोकस हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है
###### 2024-12-15 at 12:26 AM
इस दौर के लग्ज़री आइटम क्या हैं ?
1. साफ़ सोचने की क्षमता
2. गहरी नींद ले पाना
3. मंद गति में भी मस्त रहना
4. साधारण जीवन जीना
5. बिना फ़ोन के एक पूरा दिन बिताना
6. छोटी चीज़ों में ख़ुशी ढूंढ लेना
7. आत्म-मूल्यांकन, कड़वे सत्य सुनने की क्षमता
8. रिश्तों में समय और ऊर्जा निवेश करना
9. अपने साथ अकेले समय बिताने की आदत
10. प्रकृति के करीब रहना
लेकिन हम एक ऐसे संसार में हैं
जिसे इन चीज़ों को रोकने के हिसाब से
डिज़ाइन किया गया है।
###### 2024-12-18 at 1:39 AM
कुछ #NotesOnArt 🎨 जिन्हें संजोना चाहिए
अद्भुत सुरीला सफ़र है Bandish Bandits Season 2
और इस सफ़र का एक हिस्सा, जो मन में रह जाता है और देर तक गूँजता है, वो है
'सखी मोरी' गीत की पूरी तैयारी और मंच से उसका प्रोजेक्शन
संगीत और दृश्यात्मक वर्णन अपनी जगह है
लेकिन इस जटिल भाव को जिस तरह राजेश तैलंग जी ने स्क्रीन पर निभाया है,
समझिए कमाल ही कर दिया है।
जीवन भर परिवार के लिए सब कुछ करते और खुद को गँवाते हुए..
जो अंगारे अंदर रह जाते हैं..
उन्हें आक्रोश के साथ निकालने वाला ये हिस्सा,
करोड़ों लोगों के संघर्ष और संताप को दिखाता है
[हमारे प्रिय राजेश तैलंग जी के लिए दहाड़ वाली बधाई है](https://x.com/i/status/1872509473253937354)