## Spoon Full Of Life : एक चम्मच ज़िंदगी
,
#Poetry
![[Pub-Spoon-Life.webp]]
एक कप चाय में चीनी घोलते हुए भंवर बन गया था
कप में चम्मच घूम रही थी...
एक वृत्ताकार श्रम कर रही थी
चल रही थी.. कहीं पहुंच नहीं रही थी
फिर चम्मच एक पल को ठहरी
तो उसने जान लिया
जीवन के चक्र की धुरी उससे होकर गुज़रती है
जीवन के हर घूंट की मिठास में उसका योगदान है
##### Context Note
Written on the first morning of 2017, as a New Year offering. The kitchen is a small cosmos. The spoon is its silent geometer. Some sweetness, in any life, has a stirrer working quietly behind it.
2017-01-01