## एक दुखी देश के जुनून का स्कोरबोर्ड #NotesOnNews कई बार बरसों का चैंपियन किसी नये चैलेंजर के आगे फीका पड़ जाता है, नये की ऊर्जा, सधे हुए पुराने को पस्त कर देती है, शिष्य गुरू को हतप्रभ कर देता है, किसी जूनियर की प्रतिभा अपने सीनियर के अनुभव को पार कर जाती है, कई बार पिता किसी मोर्चे पर अपने बच्चों से हारकर एक पल के लिए कसमसा जाते हैं, > ये स्थापित और नये के बीच का संघर्ष है.. जो अक्सर यादगार हो जाता है। ![[Pub-Afghan-Positivity-Scorecard.webp|400]] अफ़ग़ानिस्तान की टीम बधाई की पात्र है, क्योंकि उसने T20 World Cup में बांग्लादेश को हराकर सेमीफ़ाइनल में सीट पक्की की और वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़कर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। > ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कमिंस से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि इस बार T20 WC सेमीफाइनल में चार टीमें कौन सी होंगी, तो उनका जवाब था, एक ऑस्ट्रेलिया होगी, बाक़ी कौन होगा इसकी मैं परवाह नहीं करता। आज कमिंस को अपनी ये बात चुभ रही होगी। Afghan खिलाड़ी एक ऐसे देश से हैं जहां हर साँस में तालिबानी घुटन है। अफ़ग़ानिस्तान ख़ुशी के इंडेक्स में 143वें यानी आख़िरी नंबर पर है। तालिबान की कट्टर सत्ता है, हर साँस पर पहरे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, कमाई कम है, क्रिकेट बोर्ड तंगहाल है, खिलाड़ियों को प्रति मैच नहीं, प्रति महीने ज़रा सी तनख्वाह मिलती है, खुश होने का कोई कारण नहीं है… फिर भी जुनून की कमी नहीं है। T20 World Cup के Points table के साथ मैंने एक और टेबल जोड़ा है, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की तुलना की गई है, ये आँकड़े दिखाते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान हर पैमाने पर ऑस्ट्रेलिया से कितना पीछे है। लेकिन आँकड़े पूरा सच नहीं होते, आँकड़ों में बेचैनी और जुनून का हिसाब नहीं मिलता। पहले सुख सुविधाओं की कमी का टेबल देखिए, फिर नतीजे का टेबल देखिए | **पैरामीटर** | **अफ़ग़ानिस्तान** | **ऑस्ट्रेलिया** | | ------------------------------------ | ----------------------------- | --------------------------------- | | खुशी के इंडेक्स में स्थान | 😡 143 वें नंबर पर (आख़िरी) | 😀 10वें नंबर पर | | GDP | 1.73 लाख करोड़ रुपये | 116.76 लाख करोड़ रुपये | | प्रति व्यक्ति आय | $500 प्रति वर्ष | $55,000 प्रति वर्ष | | शिक्षा दर | 38% | 99% | | जीवन प्रत्याशा <br>(Life Expectency) | 64 वर्ष | 83 वर्ष | | अंतर्राष्ट्रीय खेल उपलब्धियाँ | क्रिकेट में प्रारंभिक स्तर पर | क्रिकेट में विश्व चैंपियन | | क्रिकेट बोर्ड की नेट वर्थ | 58 करोड़ रुपये | 654 करोड़ रुपये | | मैच खेलकर कितनी कमाई | 58000 रुपये प्रति महीना | एक T20 मैच खेलने के 8.5 लाख रुपये | | स्वास्थ्य सेवा | सीमित और अविकसित | उच्च स्तरीय और सभी के लिए सुलभ | | सुरक्षा स्थिति | आतंकवाद और संघर्ष से प्रभावित | स्थिर और सुरक्षित | | सत्ता | तालिबान की कट्टर सत्ता | आधुनिक लोकतांत्रिक सत्ता | --- इसके बावजूद नतीजा ये है 🔻 ==अफ़ग़ानिस्तान की टीम T20 WC के सेमीफाइनल में है== | टीम | अंक | सेमीफाइनल में | | ------------- | --- | ------------- | | भारत | 6 | ✅ | | अफ़ग़ानिस्तान | 4 | ✅ | | ऑस्ट्रेलिया | 2 | ❌ | | बांग्लादेश | 0 | ❌ | 2024-06-25