## सिक्के #Poetry ![[Pub-Coins.webp]] एक जेब में तीन सिक्के रहते थे एक दो रूपये का सिक्का और दो एक रुपये के सिक्के अपनी अपनी हैसियत का प्रदर्शन करते करते ये तीनों सिक्के आपस में टकराते थे खनकते थे दो खेमे बन गए थे इनके बीच साथ रहते रहते एक रुपये के सिक्कों को ये पता ही नहीं चला कि उनकी साझा हैसियत दो रुपये के सिक्के के बराबर है ##### Context Note Three coins in one pocket. The two small ones never did the math. 2016-02-29