## Touch Clicked
### स्पर्श हुआ क्लिक
#CCTV
![[Pub-Touch.webp]]
सुना था प्रेम की गलियाँ संकरी होती हैं, उसमें दो लोग नहीं रह सकते, दोनों को मिलकर एक होना होता है। सारा ज़माना एक होने की कोशिश कर रहा है। पार्क में देखिए, पेड़ के नीचे पड़े बेंच पर देखिए, बस की सीट, मेट्रो, सिनेमा हॉल, नाट्यशालाएं, बाइक, गाड़ियाँ जहाँ तक नज़र जाएगी, स्पर्श होता हुआ, और प्रेम घटता हुआ दिखाई देगा।
फूल, पेड़, कीट, जीवन के वो प्रतीक जो प्रकृति में घुले मिले हुए हैं वो फूहड़ नहीं माने जाते प्रेम करते हुए। लेकिन इंसानों का प्रेम सार्वजनिक और निजी के बीच बँटा हुआ है। प्रेम का एक भाग स्पर्श भी है, और जैसे ही स्पर्श से प्रेम बहने लगता है, फ़ोटो खिंच जाती है।
##### Context Note
Flowers do not flinch when they touch each other. People do, especially when watched. The piece sits in that gap between nature and the human eye.
2020-02-08