## Veil of Monsoon
### बूँदों का पर्दा
#Poetry
![[Pub-Veil-of-Monsoon.webp]]
इतने सारे मौसमों में
उसे बरसात का मौसम पसंद है
जब जब बारिश होती है
उसके आंसू छिप जाते हैं
वैसे बरसात में बहुत कुछ छिप जाता है
कई स्याह रंग, पुरानी दरारें और...
पतली गलियों से गुज़रने वाले रास्ते भी
एक तरफ दर्शक हैं
दूसरी तरफ रंगमंच है
बीच में बूंदों का पर्दा है
##### Context Note
She loves the rain because it hides her. The monsoon covers tears, cracks, the small ways out. There is a kind of mercy in being unseen, and not all weather is willing to offer it.
2018-07-01