## विषकन्याएँ #LearningLounge #books चाणक्य ने अपनी नीति ग्रंथ अर्थशास्त्र में राष्ट्र की रक्षा के लिए गुप्त रहने वाले एक विशाल खुफिया संगठन का वर्णन किया है। शत्रु का नाश करने के लिए विषकन्या, गणिका, ज़हर सहित कई उपायों का विधान है और शत्रु को मिटाने के लिए बड़े खर्च को भी राष्ट्र-नीति के अनुकूल घोषित किया है। > चाणक्य नीति के 9वें अधिकरण में मंत्र युद्ध का ज़िक्र है > मंत्र युद्ध का मतलब है बिना शस्त्र का प्रयोग किए.. शत्रु को हराना > मंत्र युद्ध में विषकन्याओं को शत्रु पक्ष में भेजा जाता था, वहां सेनापति और दूसरे अधिकारियों से सारे राज़ हासिल करके... विषकन्याएं उन्हें अपने विष से मार देती थीं.. > कई बार शत्रु राजा या राजकुमारों को भी विषकन्याओं के ज़रिए मरवा दिया जाता था विषकन्याओं को बचपन से ही विष की छोटी छोटी खुराक देकर विषैला बना दिया जाता था। और ये बात छुपाकर रखी जाती थी... फिर इन्हीं विषकन्याओं को शत्रु के पास भेजकर उसकी हत्या करवा दी जाती थी। इस तरह विषकन्याएं राष्ट्र हित के लिए काम करती थीं। ये विषकन्या शब्द का अर्थ और उससे जुड़ा संदर्भ है। अगली बार कोई व्यक्ति किसी के लिए विषकन्या शब्द का इस्तेमाल करेगा तो आपको ये संदर्भ याद आएगा, आप इसे शेयर कर सकते हैं। 2023-04-28