## Watchman - चौकीदार
#Poetry
![[Pub-painting-watchman.webp]]
कभी जंग में गोलियां खाई थीं
आज अकेला खाना खाता है
चौकीदार गाना गाता है
हौले हौले सीटी बजाता है
बहुत से किस्से उबलते हैं उसके अंदर
आंच धीमी करता है, खुद को सुनाता है
हड्डियां कच्ची हैं, लाठी मज़बूत है
नींद में डूबा हुआ, देखो हर घर महफूज़ है
मौसम नया है, वो पुराना है
उसकी आंखों में भी नींद का ठिकाना है
गुज़रते हुए तुम अपनी आंख मोड़ लेना
उसकी झुर्रियों में कुछ साल जोड़ देना
---
##### Context Note
An aging watchman who once faced bullets now faces solitude - guarding homes while his own stories simmer unheard. Written in 2013, before the word 'चौकीदार' acquired political weight, this is simply about the quiet dignity of those who watch over us while no one watches over them.
2013-05-06