## Wax Statues : कितना नाज़ुक है इंसान होना
#Poetry
![[Pub-Wax-Statues.webp]]
>सबको Iron Man बनना है, पूरा का पूरा लोहे से बना हुआ, लेकिन इतना लौह अयस्क है नहीं इंसान की हड्डियों में। मोम से भी तेज़ पिघलते हैं हम, ज़िंदगी की तपिश में।
संग्रहालय में स्थिर मुस्कानों
और भंगिमाओं की सज्जा वाले
मोम के पुतले
दिखते हूबहू इंसान जैसे
बता देते हैं
कि कितना नाज़ुक है इंसान होना
पुतले खड़े रहते हैं
पर इंसान पिघल जाते हैं
ज़रा से ताप से
##### Context Note
Everyone wants to be Iron Man, made fully of metal, but there is not that much iron ore in human bones; we melt faster than wax in the heat of life. The wax statues in a museum, with their fixed smiles, look exactly like humans and quietly tell us how fragile it is to be human. The statues keep standing, but people melt at the slightest warmth.
2018-04-08