![[Faces-Cover.webp]]
## Faces क्या है ?
> हर चेहरे में वक़्त के ताबूत दफ़्न होते हैं।
> चेहरा त्वचा की परत नहीं, समय का दस्तावेज़ है।
'Faces' सिर्फ़ उन चेहरों का संग्रह नहीं है जो दिखते हैं,
बल्कि उन परतों का अध्ययन है जो धीरे-धीरे खुलती हैं।
यहाँ चेहरा है
मुखौटा भी है
मोह-माया है, खोया-पाया है।
हर व्यक्ति अपने भीतर स्वभाव का एक ***जीवित खनिज*** लेकर चलता है।
समय उसे घिसता है, चमकाता है, तोड़ता है, उजागर करता है।
हम यहाँ उसी खनिज को पढ़ने की कोशिश करते हैं।
यह सेक्शन स्मरण भी है,
चरित्र अध्ययन भी,
Obituary की गरिमा भी,
और जीवित व्यक्तित्वों का दर्पण भी।
यहाँ केवल चेहरे दर्ज नहीं होते..
उनकी संरचना पढ़ी जाती है।
चेहरे की असली मुस्कान
और कहीं चिपकी हुई एक स्माइली के बीच
जो फासला होता है,
उसकी यात्रा हम इस सेक्शन में बार-बार करेंगे।
चेहरे की रेखाओं पर उम्र भर जो लिखा जाता है
उससे कहीं अधिक
उन रेखाओं के पीछे छुपाया जाता है
साझे के कर्म,
साझी कामयाबियाँ और नाकामियाँ
जब अलग-अलग परतों में पढ़ी जाती हैं,
तो मानव स्वभाव के कई भ्रम टूटते हैं।
**मानव स्वभाव की परतों को समझना**
**आज के संसार में**
**सिर्फ़ संवेदनशीलता नहीं,**
**एक दुर्लभ क्षमता है।**
### चेहरे और उनकी परतें
- [[Vinod Kumar Shukla]]
- [[Chandni Forever]]
- [[Dharmendra]]
- [[Bharat Kumar]]
- [[Armani Innovation]]
- [[Piyush Ad-hesive]]
- [[Nothing is Forever]]
- [[Papa Ji]]
- [[Waiting Room]]
- [[Salty Sorrows]]
- [[To Count or Not]]
- [[2 Blank Pages]]
- [[The Murdakhor Heist]]