![[Notes-on-News.webp]]
## Notes on News
#### **Clarity from Chaos**
खबर क्या है?
NEW-S.
Something New.
पर 'नया' किसके लिए?
जो मेरे लिए नया है, वह आपके लिए पुराना हो सकता है।
जो अभी नया है, वह एक घंटे बाद बासी हो जाता है।
यही न्यूज़ का संकट है।
हम सूचनाओं से तो भरे हुए हैं
लेकिन अर्थ से नहीं।
अर्थ के बिना सूचना अपाहिज होती है।
आजकल आधी-अधूरी सूचनाओं को
खबर कहकर बेचा जाता है।
गौर कीजिएगा
एक लाइन की खबर आती है
उसके बाद जो कुछ होता है, वह प्रस्तुति है
और प्रस्तुति हमेशा साहित्य के क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है।
मीडिया सिर्फ सूचना नहीं देता
वह भाषा गढ़ता है
लहजा तय करता है
भावनाएँ जगाता है।
इसलिए न्यूज़ को समझना, सिर्फ न्यूज़ को देखना भर नहीं है।
किसी घटना की 'ख़बर रखने' का अर्थ है —
उसके सारे स्तर, सभी संकेत और गूढ़ अर्थ जानना।
यहीं से **Notes on News** शुरू होता है।
यहाँ खबर दोबारा लिखी नहीं जाती।
यहाँ खबर को खोला जाता है।
किसी समय, परिस्थिति, नीति, बयान या ट्रेंड को
अलग-अलग लेंस से देखा जाता है।
खबर क्या है?
खबर के अंदर क्या है?
यहाँ सूचना के प्रसार से अधिक
सूचना का अन्वेषण है।
---
### News is Changing
मैंने एक दशक पहले एक प्रेज़ेंटेशन तैयार करते हुए लिखा था —
- न्यूज़रूम सिकुड़ेंगे
- भूमिकाएँ मिलेंगी
- स्क्रीन बदलेगी
- एंकर हटेंगे
- मोबाइल ही मुख्य मंच होगा
- दर्शक सिर्फ देखेगा नहीं, भाग लेगा
आज हम उसी मोड़ पर खड़े हैं।
रोबोट पढ़ सकते हैं।
पर संपादकीय बुद्धि के लिए
अब भी इंसान की ज़रूरत है
और आगे भी रहेगी।
---
### This Space
यह जगह तेज़ नहीं है
यह जगह टिकाऊ है।
Breaking news तेज़ होती है
पर समझ की गति धीमी है।
यहाँ आपको खबर समझ में आ जाएगी।
---
## Recent Notes
- [[India in Pax Silica]]
- [[Business of Journalism]]
- [[Data is a National Resource]]
- [[India-EU Deal]]
- [[Shankaracharya Decoded]]
- [[Nobody Saved Yuvraj]]
- [[Cutoffs & Trust]]
- [[Anvesha Satellite]]
- [[Greenland & The Arctic]]
- [[Kidnap Diplomacy]]
- [[Hardik Dukh]]
- [[Password Blunder of Louvre]]
- [[Kolhapuri Prada]]
- [[Apple Manufacturing India vs USA]]
- [[Terror Tonic of IMF]]
- [[Indus Water War]]
- [[Gobar on Walls]]
- [[Regulated Comedy]]
- [[The Power of DeepSeek]]
- [[90 Hours]]
- [[Bulletproof]]
- [[Technique of Lashes]]
- [[Rest In Rhythm Ustad]]
- [[Covid & Heart Attacks]]
- [[Haka Dance in NZ Parliament]]
- [[Open Eyed Justice]]
- [[Overdose of Work Kills]]
- [[Winner Wave]]
- [[Honest Infrastructure]]
- [[Drainage System of Ayodhya]]
- [[Talented Players of Sad Nation]]
- [[Skyfall of 700 gm Space Debris]]
- [[Nalanda University 2.0]]
- [[Reel Disease]]
- [[Train Accident Template]]
- [[Year of Elections & AI]]
- [[Broken Dialogues]]
- [[Dowry Problem of India]]
- [[Janta Curfew Notes]]
- [[Freebie Notes]]
- [[Villages of India]]