## WordLess : चुपचाप
#Poetry
![[Pub-Wordless.webp|400]]
> गड़ब…
> चुपचाप..घूँट पानी का उतरता है गले से…
> यूँ जैसे पवित्र नदी निगलती है शिशु को..
> और बुलबुलों की रसीद देती है..
>
> राजा सिर्फ उस दिशा में देखता है
> ऐतिहासिक मूर्ति की तरह जमा हुआ..
> अंदर ही अंदर लौ सा फड़कता..
> और उसी पल बुझा हुआ.. शिला की तरह निर्जीव
>
> कई बार.. कुछ डूब जाने दिया जाता है..
> हो जाने दिया जाता है..
> हामी में.. रज़ामंदी में.. मौन में.. बहुत ढूँढो तो भी नहीं मिलता विष
> टेस्ट नेगेटिव आता है.. फिर मस्त घूमते हैं
> सबके सब…
> हम सब…
##### Context Note
The poem rises from an ancient river legend -
where a sacred mother gathers her children into the current
and a king stands, bound to his silence.
It widens that stillness into a larger unease:
when no poison is visible,
who carries the weight of what was permitted?
2022