## ड्यूटी पर शब्द ! #Poetry ![[Pub-Words-on-Duty.webp]] अच्छा होता अगर मेमने जैसे शब्द, शेर बनते क्योंकि मेमने क्रांति नहीं लाते फैक्ट्री में थोक के भाव आते है 9 से 5 नौकरी करते हैं जाते हैं शेर की तरह स्वच्छंदता से घूमते हुए अपना अर्थ सिद्ध करते जाना अच्छा है नौकरी करते और EMI भरते शब्द समाज को कुछ नहीं दे सकते   --- ##### Context Note A poem about the domestication of language - words reduced to factory output, punching clocks and paying EMIs, stripped of all wildness. The real question underneath: when language itself is tamed into a 9-to-5 routine, where does revolution come from? 2013-04-09