## Wrong Side : A Song Essay
#Doorbeen
>भारतीय सड़कों पर नियम नहीं, मोलभाव चलता है। रोज़ घर से दफ्तर जाते हैं, हर चौराहे पर हक जताते हैं... कुछ छीनते हैं और कुछ गंवाकर आते हैं
भारत में हर चौराहा एक तरह की बातचीत है - जिसमें नज़रें मिलती हैं, हॉर्न बजते हैं, गाड़ी की नाक थोड़ी आगे बढ़ती है। हर कोई हक जता रहा होता है, पर नियमों की नाक कटा रहा होता है। ट्रैफिक की दशा डिसाइ़ड करने वाले लोगों में एक आवारगी है
जहां जैसा मन किया - वैसे मुड़ गए, लहरा गए, घूम गए। सोच ये होती है कि धीरे धीरे गाड़ी आगे बढ़ाऊंगा। भीड़ देखती रह जाएगी, मैं चुपचाप निकल जाऊंगा। लाल बत्ती को डांट दूंगा, ऑरेंज पर एक्सीलरेटर दाब दूंगा, लेन को इस तरह रौंदते हुए चलूंगा कि न इधर से कोई आगे निकले, न उधर से। चलता फिरता स्पीड ब्रेकर बनूंगा और साबित करूंगा कि किसी को भी नीचे खींचकर अपनी स्पीड पर ला सकता हूं
ठेले, ई रिक्शा, बाइक, कार, ट्रक - ये सारे वाहन एक ही मोलभाव कर रहे हैं कि मुझे पहले निकलने दो। इसलिए भारतीय ट्रैफिक, नियमों पर आधारित नहीं है, मोलभाव पर आधारित है।
आजकल ADAS का ज़माना है। कारों के जो ऑटोनॉमस सिस्टम आ रहे हैं। वो नियम तो अच्छे से पढ़ते हैं। पर भारत की सड़कों पर ऑटोमैटिक मोलभाव करने में ज़रा कच्चे होते हैं। इसलिए पूरा ऑटोमेशन यहां संभव नहीं है।
पिछले दिनों खबर पढ़ रहा था कि अब वाहन एक दूसरे से बात करेंगे। मन में विचार आया - क्या बात करेंगे ? वाहन एक दूसरे को गालियां देंगे ? एक दूसरे की शिकायत करेंगे ? क्या वो सड़क पर एक एक इंच के लिए मोलभाव करेंगे ? क्या वाहन इतने असभ्य हो पाएंगे, जितने असभ्य भारत की सड़कों पर लोग हो गए हैं ? वाहन सुसंस्कृत बनकर रहेंगे या Wrong साइड वाला गाना गुनगुनाते हुए शान से चलेंगे ?
इन सवालों का जवाब मैं नहीं जानता। लेकिन मैं इतना जानता हूं कि सड़क पर कुछ गलत करने की एक धुन होती है। इस धुन को शब्दों के साथ गूँथकर मैंने ये गीत तैयार किया है। Play button दबाइये और सुनिये
<video controls playsinline preload="metadata"
style="width:340px; max-width:100%; aspect-ratio:9/16; height:auto; display:block; margin:0; border-radius:12px;"
src="https://media.sidtree.net/video/2026-wrong-side-song.mp4"></video>
### Lyrics : Wrong Side Song
[Intro]
Wrong Side.. Wrong Side
थोड़ा सा लेफ्ट, थोड़ा सा राइट
[Verse 1]
हॉर्न बजाकर होंगी बातें
आंख बंद करेगी हेडलाइट
गाड़ी की नाक बढ़ाएंगे
इत्ती सी खिसकाएंगे
थोड़ा आगे थोड़ा आगे
बढ़ते चले जाएंगे
नियमों के कान मरोड़कर
गाड़ी तेज़ भगाएंगे
तुमसे मिलने आएंगे
[Chorus]
Wrong Side.. Wrong Side
अपना इंडिया, अपनी राइड
[Verse 2]
लाल बत्ती को डांट देंगे
ऑरेंज पर पैडल दाब देंगे
चाल-चलन की फिक्र नहीं है
चालान आते हैं तो आएंगे
[Chorus]
Wrong Side.. Wrong Side
अपना इंडिया, अपनी राइड
[Verse 3]
ठेले ने कहा पहले मैं
बाइक ने कहा पहले मैं
ई रिक्शा बोला पहले मैं
ट्रक ने कहा साइड हो जा
मैं सबसे भारी हूं भाई
कार को साइकिल सा घुमाता हूं
लेन का मज़ाक उड़ाता हूं
चलता फिरता स्पीडब्रेकर हूं
खुद ही अपनी इज़्ज़त गिराई
[Chorus]
Wrong Side Wrong Side
बैल बुद्धि.. हर वक्त फाइट
Wrong Side Wrong Side
नियम उधर हैं.. मैं इधर हूं
हर चौराहे पर मोलभाव और फाइट
अपना इंडिया, अपनी राइड
Wrong Side Wrong Side
[Outro]
सड़क पर
कुछ गलत करने की भी धुन होती है
पर उसे सुनने के लिए
सही साइड पर चलना होता है
##### Credits
**शब्द और विचार - सिद्धार्थ / SidTree**
गाने की आवाज़ मशीनी है,
तकनीकी अरेंजमेंट में AI का साथ लिया है, पर वह साथ तकनीक तक ही सीमित है।
2026-09-08
%%Suno Prompt for Music
Quirky contemporary Indian urban pop-funk song with playful desi swagger, catchy repetitive chorus, male conversational lead vocal, light Hindi rap phrasing, energetic bass groove, punchy drums, funky guitar, Indian brass accents and subtle street percussion. Traffic-inspired rhythmic feel with occasional horn-like musical accents, but not cartoonish. Verses should feel observational, witty and conversational. "Wrong Side Wrong Side" should be a strong crowd-chant hook, instantly memorable and suitable for short-form reels. Build gradually from a sparse spoken intro into an energetic chorus. The vehicle "पहले मैं" section should feel like playful call-and-response. Final outro should suddenly become sparse, reflective and almost spoken. Modern production, clever rather than silly, urban Indian character, around 105-115 BPM.
Weirdness 40
Style Influence 75%%